13 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
13 grams of heroin seized bike borne drug smuggler arrested youth from nuh caught
nNBT न्यूज, होडल : सीआईए पुलिस टीम ने बाइक से नशे का कारोबार फैलाने के मामले में आरोपी युवक को काबू किया है। टीम ने इस मामले में युवक के कब्जे से 13.56 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद कर बाइक को जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया है। सीआईए टीम प्रभारी P/SI अमित कुमार के अनुसार, टीम के PSI परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पुन्हाना मोड़ के पासगश्त पर थी।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि अकरम उर्फ वासिम, निवासी बिछोर जिला नूंह, जो अवैध नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है,जो पुन्हाना रोड धान मिल के पास हेरोइन (स्मैक) बेचने की फिराक में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।बाद में धान मिल के पास हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को बाइक सहित काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम बातया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के नेतृत्व मेंआरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी में 13.56 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई।

रेकमेंडेड खबरें