200 करोड़ के GST फ्रॉड का खुलासा, 4 गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
200 crore gst fraud uncovered 4 arrested former automobile firm co founders and cas involved
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

वॉइट-कॉलर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) कमिश्नेरेट गुड़गांव के एंटी-एवेजन प्रभाग ने 200 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले का भंडाफोड़ किया है। टीम ने इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऑटो मोबाइल सर्विस क्षेत्र की एक नामी फर्म के दो पूर्व सह-संस्थापकों और दो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) को गिरफ्तार किया है।
सीजीएसटी अधिकारियों के मुकाबिक, इस गिरोह का मास्टरमाइंड वित्तीय विशेषज्ञता का गलत फायदा उठाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का जाल बुन रहा था। आरोपियों ने गुड़गांव साउथ सिटी एक के पते पर एक मुख्य फर्जी कंपनी बना रखी थी, अकेले इस फर्म के जरिए ही 100 से 150 करोड़ रुपये का सीजीएसटी घोटाला अंजाम दिया गया। इसके अलावा, जांच में करीब 30 अन्य शेल (फर्जी) कंपनियों के अस्तित्व का भी खुलासा हुआ है।

ब्लैक मनी को किया

जा रहा था वाइट

बताया जा रहा है कि ब्लैक मनी को सफेद करने और टैक्स चोरी के लिए पैसों की लेयरिंग की जाती थी। बिना किसी वस्तु या सेवा की वास्तविक आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस (बिल) का हेरफेर कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था।

रेकमेंडेड खबरें