वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
demand to include pensioners in pay commission retired employees union expresses concern
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद की बैठक शनिवार को सेक्टर-11 स्थित कार्यालय में जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान एवं जिला फरीदाबाद के प्रभारी वजीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वजीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को दिया जाएगा या नहीं, इसे सरकार की इच्छा पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग तक ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी थी और पहली बार पेंशनरों के हितों को लेकर इस प्रकार की अनिश्चितता पैदा हुई है।

रेकमेंडेड खबरें