पलवल रूट की चार ईएमयू ट्रेनें आंशिक रूप से रहीं रद्द

नवभारतटाइम्स.कॉम
four emu trains on palwal route partially cancelled passengers face severe inconvenience
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के बाद रेल यातायात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। डिरेलमेंट स्थल पर लगाए गए गति प्रतिबंध, गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के धीमे रिसेप्शन और लगातार बने कंजेशन के कारण उत्तर रेलवे ने शनिवार को पलवल-मथुरा-नई दिल्ली रेलखंड की चार ईएमयू ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया था। इससे मथुरा, कोसी, होडल समेत अन्य स्टेशनों से रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 64016 शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू पलवल स्टेशन पर ही चली। वहीं मथुरा-शकूरबस्ती ईएमयू मथुरा के बजाय पलवल स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू को पलवल तक ही चलाया गया। जबकि 64051 कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू कोसीकलां के बजाय पलवल से अपनी यात्रा शुरू की। इन ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण का सबसे अधिक असर , कोसीकलां, होडल, शोलाका, बंचारी और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों पर पड़ा।

रेकमेंडेड खबरें