घर में घुसकर परिवार को लाठी सरियों से पीटा, चार पर केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
hathin family beaten with sticks and rods after entering home case registered against four for life threatening attack
n NBT न्यूज़, हथीन

खिल्लुका गांव में आपसी रंजिश के चलते एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से पति-पत्नी और उनके बच्चों को बेरहमी से पीटा और घर के सामान में जमकर तोड़फोड़ की। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित शहीद की शिकायत पर गांव के ही चार नामजद आरोपियों इस्माइल, जुबेर, राशिद और साबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित शहीद के अनुसार, आरोपी सुबह तड़के हथियारबंद होकर उनके घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शहीद के सिर पर लोहे के सरिये से वार किया गया, जबकि उसकी पत्नी अनिशा को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने घर पर पथराव कर दहशत फैला दी। घायलों का इलाज हथीन सीएचसी में कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण हुआ है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रेकमेंडेड खबरें