Shivo Prasad Wins Monthly Medal Round july Overall Title Players Shine In Golf Competition
शिवो प्रसाद बने ओवरऑल चैंपियन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में हुई ' मंथली मेडल राउंड-जुलाई ' का ओवरऑल खिताब शिवो प्रसाद ने अपने नाम किया। वेटरन्स वर्ग में ग्रुप कैप्टन राजेश श्रीवास्तव विजेता और योगेश बाजपेयी उप विजेता रहे। 15-18 हैंडीकैप वर्ग में लेफ्टिनेंट कर्नल गुरचरण सिंह ने पहला और आलिया शिशोदिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 10-14 हैंडीकैप वर्ग में कमोडोर मनीष मिश्रा विजेता और कर्नल एसएम. भारती उपविजेता बने। 0-9 हैंडीकैप वर्ग में कर्नल एनएस. चौहान अव्वल रहे।