NBT रिपोर्ट, मुंबई: बैंकिंग और फाइनैंस कंपनियों के शेयरों में जमकर हुई खरीदारी से शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट मंगलवार को थम गई। सेंसेक्स 394.50 की बढ़त के साथ 73,918.76 पर बंद हुआ। निफ्टी 119.10 अंक चढ़कर 23,242.10 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1.50% तक की तेजी देखी गई। PSU Banks इंडेक्स में 3.83% की भारी तेजी रही। कच्चा तेल 1.66% गिरकर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


