निवेश के नाम पर कारोबारी से 1.02 करोड़ रुपये का फ्रॉड

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में एक कारोबारी से रियल एस्टेट में निवेश के बहाने 1 करोड़ 2 लाख रुपये की ठगी हुई है। पैसे वापस मांगने पर पीड़ित की पत्नी को माफिया मुन्ना बजरंगी के नाम से धमकी दी गई। कुछ लोग घर पहुंचकर गुंडागर्दी करने लगे और बंदूक छीनने का प्रयास किया।

businessman defrauded of rs 102 crore in the name of real estate investment wife threatened in the name of mafia munna bajrangi

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : इंदिरानगर निवासी कारोबारी शशिकांत पांडेय ने रियल एस्टेट निवेश के नाम पर 1.02 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक रकम वापस मांगने पर उनकी पत्नी को माफिया मुन्ना बजरंगी के नाम पर धमकी दी गई। आरोप है कि बाद में कुछ लोग अपार्टमेंट पहुंचकर गुंडई करने लगे और ससुर की लाइसेंसी बंदूक छीनने का प्रयास किया। कोर्ट के आदेश पर इंदिरानगर पुलिस ने राघव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेकमेंडेड खबरें