nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : माल के आजादनगर में पत्नी के हत्यारोपित पति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक माल के आजादनगर इलाके में रिटायर्ड दिवान चन्द्रभान सिंह रहते हैं। उनके घर के सामने में ही अलग मकान में उनका बेटा जितेन्द्र प्रताप सिंह (55), पत्नी मोनिका सिंह (47), बेटे अंशुमान और अभिमन्यु के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक सोमवार को जितेन्द्र ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी थी। खुद जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने इस मामले में बेटे अंशुमान की तहरीर पर हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जितेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई।


