स्टेशन पर 'जवानों' का मेलासेंटर पहुंचने में छूटा पसीना

नवभारतटाइम्स.कॉम

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गाजियाबाद में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थी ट्रेनों और बसों से पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने हिंदी के कुछ प्रश्न उलझाने वाले बताए। सामान्य अध्ययन और रीजनिंग के प्रश्न संतुलित थे।

स्टेशन पर 'जवानों' का मेलासेंटर पहुंचने में छूटा पसीना

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में रेलवे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेनों और बसों के जरिए परीक्षा देने गाजियाबाद पहुंचे। सुबह से ही स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही, जबकि दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को घर लौटने वाले अभ्यर्थियों के कारण स्टेशन पर एक बार फिर भीड़ बढ़ गई। जिले में मंगलवार को 25 परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में कुल 11,064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,615 ने परीक्षा दी जबकि 3,449 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत करीब 68.83 रहा। हापुड़ के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी के कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे और उनमें काफी सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि, अधिकांश अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र सोमवार की तुलना में आसान रहा। अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न संतुलित स्तर के थे, जबकि हिंदी खंड में कुछ प्रश्नों ने ज्यादा समय लिया। स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने से अन्य यात्रियों को भी ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में परेशानी हुई। कई प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की लंबी कतारें नजर आईं। गर्मी और उमस के बीच स्टेशन पर लगे वॉटर कूलरों के पास भी अभ्यर्थियों और यात्रियों की भीड़ रही।

रेकमेंडेड खबरें