हॉकी स्टेडियम बनाने का निवासियों ने किया विरोध

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-37 के खेल मैदान को हॉकी स्टेडियम बनाने की योजना का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यह मैदान कई खेलों के लिए बहुउद्देशीय है। इसे केवल हॉकी के लिए आरक्षित करने से अन्य खिलाड़ियों को परेशानी होगी। आम लोगों के लिए भी मैदान बंद हो जाएगा।

villagers protest against hockey stadium in sector 37 say dont reserve multipurpose ground

n NBT न्यूज, ग्रेनो : सेक्टर-37 स्थित खेल मैदान को हॉकी स्टेडियम में विकसित किए जाने की योजना के विरोध में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों, खिलाड़ियों और सेक्टरवासियों ने मैदान पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बहुउद्देशीय खेल परिसर के रूप में उपयोग होता रहा है। ऐसे में इसे केवल हॉकी के लिए आरक्षित कर देना अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के हितों के साथ अन्याय होगा। सेक्टर के लोगों ने भी इसका विरोध करते हुए कहा है कि इसके बनने के बाद इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

लोगों का कहना है कि वर्तमान में इस मैदान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा दौड़, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और अन्य खेलों का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी यहां शारीरिक प्रशिक्षण लेते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि मैदान को हॉकी स्टेडियम में बदल दिया गया तो अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की सुविधा समाप्त हो जाएगी। उनका सवाल है कि एक ही खेल के लिए मैदान विकसित होने के बाद बाकी खिलाड़ी अपनी तैयारी कहां करेंगे।

रेकमेंडेड खबरें