48% ग्राहकों को नहीं दिखी एक्सपायरी डेट: सर्वे

नवभारत टाइम्स

ऑनलाइन ग्रॉसरी खरीदने वाले 48% ग्राहकों को अभी भी एक्सपायरी डेट नहीं दिखती। लोकल सर्कल्स के सर्वे में 8 में से 5 बड़े प्लेटफॉर्म नियमों का पालन नहीं कर रहे। ग्राहकों को एक्सपायरी के करीब का सामान मिल रहा है। 2024 की तुलना में सुधार हुआ है, पर यह बहुत कम है। यह स्थिति चिंताजनक है।

expiry date revealed in online grocery 48 customers dont see best before date shocking facts in survey

NBT रिपोर्ट: भारत में ऑनलाइन ग्रॉसरी सामान खरीदने वाले करीब 48% ग्राहकों का कहना है कि उन्हें अब भी ज्यादातर प्लैटफॉर्म्स पर सामान की 'बेस्ट बिफोर डेट' (इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख) लिखी हुई नहीं मिलती। LocalCircles के एक सर्वे में सामने आया है कि 8 प्रमुख प्लैटफॉर्म्स में से 5 अब भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राहकों ने ऐसी सैकड़ों शिकायतें की हैं जिनमें उन्हें बिल्कुल एक्सपायरी के करीब पहुंच चुके सामान डिलीवर किए गए। हालांकि 2024 में 57% प्लैटफॉर्म्स नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जो अब घटकर 48% रह गया है। सुधार तो हुआ है, लेकिन यह बहुत मामूली है।

रेकमेंडेड खबरें