NBT न्यूज, चंडीगढ़ ः हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिले हेतु आवेदन की अवधि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। अब विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी ही दाखिला प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार बचे हुए विद्यार्थी जिन्हें कॉलेज में दाखिला लेना है, वे 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आवश्यक करें। आवेदनों की छंटनी और फीस जमा करवाने व फिजिकल काउंसलिंग के लिए भी शेड्यूल बदला जाएगा।

