पत्नी की हत्या के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

नवभारत टाइम्स

फरीदाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिव एंक्लेव पार्ट वन में पत्नी संगीता की गोली मारकर हत्या करने वाले पति दिलीप यादव को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता विक्रम सिंह ने बताया कि बेटी संगीता ने दिलीप से लव मैरिज की थी।

wifes killer husband dilip yadav arrested dispute and divorce case was registered after love marriage
फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी पति दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या शिव एंक्लेव पार्ट वन में 20 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बिहार निवासी दिलीप यादव को मेवला महराजपुर रेलवे ओवरब्रिज से 2 मार्च को पकड़ा गया। शिकायतकर्ता विक्रम सिंह, जो शिव एन्क्लेव पार्ट-2 के रहने वाले हैं, ने बताया कि 12 साल पहले उनकी बेटी संगीता (32) ने दिलीप यादव से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। दिलीप अक्सर संगीता के साथ मारपीट करता था। इस वजह से संगीता के पिता ने दिलीप के खिलाफ साकेत कोर्ट, दिल्ली में तलाक और मारपीट का केस दर्ज कराया था। संगीता अपने पति से अलग रह रही थी।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दिलीप यादव ने 20 फरवरी को अपनी पत्नी संगीता की गोली मारकर हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के पूरे राज का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।