11,944 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

नवभारत टाइम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,944 करोड़ रुपये के रोड और रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदबाद-बल्लभगढ़-सोहना सेक्शन से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले 7.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण भी स्वीकृत हुआ। इसकी संशोधित लागत 3631 करोड़ रुपये है। मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा भी दिया गया।

11944 crore road rail projects greenlit jal jeevan mission allocation increased

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 11,944 करोड़ रुपये के रोड और रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसके अलावा जल जीवन मिशन की अवधि बढ़ाई गई, जिसके साथ इसके लिए कुल आवंटन बढ़कर 8.7 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदबाद-बल्लभगढ़-सोहना सेक्शन से जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले 7.8 किलोमीटर लंबे एलेवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की संशोधित लागत को मंजूरी दी। संशोधित लागत 3631 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।