पिता की हत्या करने वाला किशोर पकड़ा गया

नवभारत टाइम्स

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक किशोर ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को शहर छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बहादुरखेड़ा के खुजेहटा गांव में हुई।

teenager who killed father arrested in lucknow incident occurred due to domestic dispute
मोहनलालगंज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने घरेलू विवाद में अपने ही पिता रामकरन रावत (45) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार सुबह बहादुरखेड़ा के खुजेहटा गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी किशोर को शहर छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, आए दिन होने वाले झगड़ों के कारण यह खूनी वारदात हुई।

जानकारी के अनुसार, रामकरन रावत सोमवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी उनका अपने 17 वर्षीय बेटे से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर किशोर ने पास पड़ी लाठी उठाई और रामकरन के सिर पर कई वार कर दिए। वार इतने गंभीर थे कि रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की आहट सुनकर आरोपी किशोर तुरंत वहां से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने उसे शहर छोड़कर भागने की फिराक में दबोच लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना घर में लगातार हो रहे विवादों का नतीजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।