पीटीआई, नई दिल्ली: नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) के राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) के IPO को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है। गुरुवार को बोली लगाने के दूसरे दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 6,000 करोड़ रुपये के इस IPO में जितनी यूनिट्स ऑफर पर थीं, उससे ज्यादा के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। कुल 21.33 करोड़ यूनिट्स के मुकाबले 22.30 करोड़ यूनिट्स के लिए आवेदन आए।


