APK फाइल के जरिए 4 लाख की ठगी

नवभारत टाइम्स

फरीदाबाद में एक रिटायर्ड व्यक्ति से साइबर ठगों ने 4 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा दिया। उन्होंने एक एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड करवाई। इसके बाद पीड़ित के खाते से लाखों रुपये कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 lakhs cheated via apk file retired person scammed by credit card lure
फरीदाबाद में एक रिटायर्ड व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ₹4 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को बैंककर्मी बताकर पीड़ित को फोन किया और एक APK फाइल डाउनलोड करवाकर उसके खाते से पैसे उड़ा दिए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

सेक्टर-86 के अडोर हैप्पी होम्स में रहने वाले एक रिटायर्ड शख्स ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को उनके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आया। उस पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सैकुल इस्लाम बताया। उसने क्रेडिट कार्ड के फायदे गिनाकर पीड़ित को बातों में फंसा लिया।
इसके बाद, आरोपी ने वॉट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी। पीड़ित ने उस फाइल को डाउनलोड कर लिया। जैसे ही उसने फाइल डाउनलोड की, उसके खाते से दो बार में ₹1,95,000 और ₹1,31,000 कट गए। इस तरह ठगों ने कुल ₹4 लाख से ज्यादा की ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।