Chaitra Navratri Devotees Worshipped Maa Chandraghanta And Received Blessings Of Fortune Wealth And Liberation
भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर लिया आशीर्वाद
नवभारत टाइम्स•
फरीदाबाद में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया। माता की चौकी का भी आयोजन हुआ। भक्तों को मां चंद्रघंटा की कथा सुनाई गई। माता की कृपा से पाप और संकट समाप्त होते हैं। भक्तों को सौभाग्य, धन, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद मिला।
फरीदाबाद में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और मंदिरों में सुबह-शाम महाआरती का आयोजन हुआ। शाम को माता की चौकी सजी और भक्तों को मां चंद्रघंटा की कथा सुनाई गई।
मां चंद्रघंटा को शक्ति की वाग्देवी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि उनकी कृपा से भक्तों के पाप और संकट दूर हो जाते हैं। मां चंद्रघंटा सौभाग्य, धन-धान्य, साहस, सुख-संपत्ति, समृद्धि, संकल्प शक्ति और मुक्ति का आशीर्वाद देती हैं।इस पूजा से भक्तों की आंतरिक शक्ति जागृत होती है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और प्रगति में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी की मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा की।