AKTU के छात्रों ने बनाया AI रोवर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
aktu students build ai rover for mars mission
n NBT न्यूज, नोएडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में आयोजित रोवर लैब हैकाथॉन में छात्रों ने मंगल ग्रह की परिस्थितियों में काम करने वाले एआई रोवर तैयार किए। हैकाथॉन में 30 छात्रों ने अपने रोवर डिजाइन कर प्रस्तुत किए। छात्रों को मंगल मिशन की चुनौती दी गई थी। इसके तहत उन्हें रोवर की बॉडी, पहिए, ऊर्जा प्रणाली, सेंसर, रेडियो और निर्णय लेने वाली एआई प्रणाली खुद डिजाइन करनी थी। डिजाइन तैयार करने में वीकेडी इंडस्ट्रीज के एआई शिक्षण प्लेटफॉर्म ‘विद्या’ के टूल्स का इस्तेमाल किया गया। इसका ‘बीकन’ एआई सहायक छात्रों को सीधे समाधान देने के बजाय समस्या पर सोचने और डिजाइन विकसित करने में मदद करता रहा। पुरस्कार समारोह में कुलपति प्रो जेपी पांडेय ने विजेताओं को सम्मानित किया।

रेकमेंडेड खबरें