सोसायटी के बेसमेंट में पड़े कूड़े और कबाड़ में लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
सोसायटी के बेसमेंट में पड़े कूड़े और कबाड़ में लगी आग
n NBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1 स्थित मिगसन विलासा सोसायटी के बेसमेंट में मंगलवार रात करीब 3 बजे कूड़े और कबाड़ में आग लग गई। धुआं टावरों तक पहुंचने से लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सोसायटी के निवासी घरों से बाहर निकल आए। निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भारी-भरकम मेंटेनेंस देने के बावजूद फायर सेफ्टी के इंतजाम काम नहीं कर रहे हैं।निवासी मनोज कुमार ने बताया कि हाउसकीपिंग से निकलने वाला कूड़ा बेसमेंट में जमा किया जाता है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज तोमर ने बताया कि आशंका है कि किसी ने कबाड़ के पास पटाखा छोड़ दिया, जिससे आग लगी। वहीं, बिल्डर प्रबंधन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें