Bullet Train Station In Kanpur Will Be Built Near Araul Or Ganga Barrage Know What Is The Dispute
कानपुर में अरौल या गंगा बैराज के पास बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, कानपुर : बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर में कानपुर को शामिल किए जाने के बाद अब स्टेशन की लोकेशन को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। चर्चा है कि स्टेशन जीटी रोड पर कन्नौज की ओर अरौल के पास बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसका विरोध हो रहा है। वहीं, सांसद रमेश अवस्थी ने दावा किया है कि गंगा के नीचे टनल बनाकर स्टेशन गंगा बैराज के पास बनाया जाएगा।
दरअसल, बुलेट ट्रेन के शुरुआती प्रस्तावित रूट में कानपुर शामिल था, लेकिन बाद में बदले गए रूट में इसे इटावा-कन्नौज की ओर से निकाला गया था। मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर होकर बुलेट ट्रेन गुजरने की बात कही थी।