मुकदमों की पैरवी के लिए करता था चोरी, गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
thief arrested for pursuing cases lakhs worth of jewelry recovered
nNBT न्यूज, लखनऊ : पीजीआई पुलिस ने चोरी के आरोप में राहुल गुप्ता और रवि को गिरफ्तार कर करीब तीन लाख रुपये के गहने और एक हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने इलाके के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपित पकड़े गए। राहुल पर भी विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि पुराने मुकदमों की पैरवी का खर्च निकालने के लिए चोरी करता था।

रेकमेंडेड खबरें