Celebrate A Firecracker free Diwali Janhit Seva Sansthas Appeal For Environmental Protection
पटाखे न जलाने का दिया संदेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद की ओर से पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अभियान के तहत सेक्टर-8 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीही में संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं को पटाखे रहित दिवाली मनाने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छ और हरित दिवाली का संदेश दिया। संस्था के प्रधान सन्तसिंह हुड्डा ने कहा कि दिवाली दीपों और खुशियों का त्योहार है।
पटाखे चलाना बेफिजूल खर्चा है। इससे बुजुर्गों, पशु-पक्षियों और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने लोगों से पटाखों पर पैसे खर्च करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद करने और दीप जलाकर त्योहार मनाने की अपील की।