धनतेरस पर धनवर्षा, करीब 200 करोड़ का हुआ कारोबार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dhanteras witnesses 200 crore business in faridabad double the business compared to last year
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी और ऑटोमोबाइल, सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर व रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में खूब खरीदारी हुई। वाहनों की डिलिवरी से लेकर सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की खरीद तक, हर कारोबार में उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर शहर में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा करीब 80 करोड़ रुपये था। बाजारों की रौनक और ग्राहकों के उत्साह ने कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा ने बताया कि इस बार कारोबार काफी अच्छा चल रहा है।

रेकमेंडेड खबरें