योग चैंपियनशिप में शहर की छात्राओं ने जीते मेडल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabads students hoisted the flag in the yoga championship won many medals
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

दिल्ली में संपन्न हुई केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की मल्टी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कई मेडल जीते हैं। फरीदाबाद आने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
यह चैंपियनशिप दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपन्न हुई थी, जिसमें देश के करीब 800 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। इसमें योग से जुड़े युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के कॉलेज की भी छात्राएं में शामिल हुई, जिन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल जीता। मेडल जीतने वाली आन्या, पूजा, सोनल और अंजलि हैं। चारों छात्रों ने इस उपलब्धि के पीछे आरती साहू का मार्गदर्शन बताया और कहा की आरती साहू की मेहनत और उनके मार्गदर्शन में हम सब ने शानदार प्रदर्शन किया।

रेकमेंडेड खबरें