Indian Stock Markets Diwali Sensex Crosses 81000 Nifty At 9 month Record High
दुनिया में बिकवाली, भारतीय बाज़ार की दिवाली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार ने अपनी मजबूती का लोहा मनवाया है। सेंसेक्स धमाकेदार बढ़त के साथ शुक्रवार को 81,000 के पार बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 9 महीने के नए रेकॉर्ड स्तर (25,030.35) पर पहुंच गया। पिछले सात दिनों में सेंसेक्स में 7,700 से ज्यादा अंकों का उछाल आ चुका है।
सेंसेक्स 1,718.01 अंक (2.17%) चढ़कर दिन के सबसे ऊंचे स्तर 81,028.02 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 493.75 अंक (2.01%) उछलकर दिन के उच्चतम स्तर 25,030.35 पर बंद हुआ। हर सेक्टर में हुई खरीदारी की बदौलत बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 9 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 2 फरवरी 2026 को निफ्टी 25,088.40 पर बंद हुआ था।वहीं, एयरटेल ने शुक्रवार को जियो प्लैटफॉर्म्स को पछाड़कर फिर देश की दूसरी मूल्यवान कंपनी (मार्केट कैप के हिसाब से) का ताज अपने नाम कर लिया है। एयरटेल का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि जियो प्लैटफॉर्म्स का वैल्युएशन 12.94 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी नंबर वन पर है।