180 Commercial Plots Ready To Launch In Avadh Vihar Rera Approval Received
180 कमर्शल प्लॉट के लिए रेरा से मिली मंजूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: अवध विहार योजना के तहत मकानों के अलावा 180 कमर्शल प्लॉट लॉन्च करने की तैयारी है। इन पर लोग अपनी जरूरत के मुताबिक दुकान, शोरूम या दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित कर सकेंगे। इसके लिए अधिकारियों ने कमर्शल प्लॉट का नक्शा तैयार कर लिया है। अब इनकी बिक्री के लिए रेरा से मंजूरी मिल गई है। दिवाली के बाद प्लॉटों के पंजीकरण शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत मकान भी बनाए जाएंगे। साथ ही 180 कमर्शल प्लॉट शामिल होने से यहां आवासीय जरूरतों के साथ कारोबार की संभावनाएं भी विकसित होंगी। मकान खरीदने वाले लोगों को आसपास ही व्यावसायिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।