सोसायटियों और सेक्टरों में ‘ग्रीन दिवाली’ की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
green diwali buzz in faridabad societies and sectors gear up for pollution free celebration
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

शहर की विभिन्न सोसायटियों और सेक्टरों में पलूशन फ्री दिवाली मनाई जाएगी। इसके लिए रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने सभी रेजिडेंट्स से प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है। साथ ही पटाखों की जगह स्वदेशी अपनाने और पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। आचार्य सर्वेश पांडे ने बताया कि दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 11:30 से 12 बजे, दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक का है।
सेक्टर 30 की रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन ने सभी निवासियों से ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है। आरडब्ल्यूए प्रधान राजेश तोमर और जनरल सेक्रेटरी दीपक गुप्ता ने बताया कि पलूशन फ्री दिवाली मनाने की अपील की जा रही है। सभी निवासी मिलकर शाम को शिव मंदिर में दीप जलाएंगे। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में आरडब्ल्यूए की ओर से कम और ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की गई है। आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र खरे ने बताया कि निवासियों से प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कम पटाखे जलाने की अपील की गई है। सोसायटी की फायर लाइन को साफ करा दिया गया है, जिससे ऊपरी मंजिल तक भी पानी पहुंचे। सेक्टर 89 स्थित पुरी अमन विला ऑलिव कोर्ट सोसायटी में आरडब्ल्यूए ने रेजिडेंट्स से कम व ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की है। आरडब्ल्यूए प्रधान प्रदीप धनखड़ ने बताया कि सोसायटी में पलूशन फ्री दिवाली मनाई जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें