Instacart Warehouse Rs 85 Lakhs Mobile Phones Stolen Picker Suspected
वेयरहाउस से लाखों के मोबाइल चोरी, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पटौदी एरिया के गांव सांतका की इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस से करीब 8.5 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल चोरी का मामला आया है। कंपनी की जांच में वेयरहाउस में पिकर के तौर पर काम करने वाले कर्मचारी गुड्डू कुमार यादव की कथित संलिप्तता सामने आई है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि रितिनदीप ने बताया कि कंपनी का सांतका गांव में सनसेट है। 4 नवंबर को वेयरहाउस की ऑपरेशंस टीम ने कंपनी को सूचना दी कि दो कीमती मोबाइल की शिपमेंट गायब हैं। इसके बाद कंपनी ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। 3 नवंबर की फुटेज की जांच में मोबाइल के पैकेट के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। फुटेज में गुड्डू कुमार यादव मोबाइल को योजनाबद्ध तरीके से निकालता दिखाई दे रहा है। इस मामले में चोरी के मोबाइल को बेचने या ठिकाने लगाने में अन्य लोगों की भूमिका होने की आशंका जताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की गई है। कंपनी के मुताबिक, चोरी हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 8.5 लाख रुपये से अधिक है।