गौंछी ड्रेन से मुजेसर फाटक तक खुदी सड़क, छठ पर घाट तक पहुंचना होगा मुश्किल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
road dug from gouchhi drain to mujesar phatak before chhath difficulties increase for devotees
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

गौंछी ड्रेन से मुजेसर फाटक तक जाने वाले रास्ते पर इन दिनों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खुदी होने के कारण यहां से गुजरना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जगह-जगह सड़क पर नुकीले पत्थर और गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही है। त्योहारों का सीजन होने के चलते लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
मुजेसर फाटक निर्माण के चलते यह काम किया गया है। इससे की सड़क की खुदाई करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि सड़क की खुदाई के चलते वैकल्पिक रास्ते का बंदोबस्त करना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सड़क पर बिखरे नुकीले पत्थरों के कारण वाहनों के टायर खराब होने और फिसलने का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा चिंता छठ पर्व को लेकर है। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए छठ घाट तक पहुंचते हैं। ऐसे में गौंछी ड्रेन से मुजेसर फाटक तक सड़क की मौजूदा स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ग्रैप के कारण लोगों को परेशानियों से ही जूझना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि विभाग को प्राथमिकता के आधार पर सड़क को समतल कराना चाहिए था और रास्ते पर फैले नुकीले पत्थरों को हटवाना चाहिए।

रेकमेंडेड खबरें