बीके में बनेगा ट्रॉमा केयर, 41 लाख रुपये का टेंडर जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
trauma care center to be built in bk hospital tender of 41 lakhs issued
n NBT न्यूज,फरीदाबाद : सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की परेशानी कम हो सकती है। बीके नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा केयर की सुविधा विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 41.52 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत अस्पताल परिसर में सिविल और जनस्वास्थ्य से जुड़े मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कों तक आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में गंभीर घायलों को जल्द उपचार मिलना जरूरी है। कई बार प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजना पड़ता है।

रेकमेंडेड खबरें