Ward 39 In Darkness Even On Diwali Municipal Commissioners Orders Ineffective
निगम कमिश्नर के आदेश बेअसर, दिवाली तक रोशन नहीं हुआ वाॅर्ड-39
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n सुनील गौड़, फरीदाबाद
नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह के आदेश के बाद भी वाॅर्ड-39 दिवाली तक रोशन नहीं हुआ। इससे की वाॅर्ड की पार्षद नीलम बरेजा ने दिवाली पर्व को लेकर तमाम लाइटों को ठीक करने के लिए समाधान शिविर, सीएम विंडो और कमिश्नर को शिकायत की थी। लेकिन इन शिकायतों की अनदेखी हुई। उन्होंने ईएक्सईएन अश्वनी गौड़ से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ईएक्सईएन को लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ लेटर लिखना पड़ा और तीन दिन में इस बारे में ठेकेदार से जवाब मांगा है। ऐसा केवल वॉर्ड-39 की समस्या नहीं है ब्लकि अन्य वाॅर्डों में भी यह समस्या देखने को मिल जाएगी।पार्षद नीलम बरेजा का कहना है कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए उन्होंने वाॅर्ड की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के लिए लगातार प्रयास किए थे। इस संबंध में उन्होंने समाधान शिविर में शिकायत दर्ज कराई। सीएम विंडो पर भी शिकायत दी और नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह को भी समस्या से अवगत कराया था।
पार्षद का आरोप है कि जब नगर निगम कमिश्नर की ओर से भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे, तब भी संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने ईएक्सईएन अश्वनी गौड़ से मुलाकात कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।