Fssais Strong Action On Adulterated Sweets 3280 Ton Seized 52 Licenses Cancelled
मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर FSSAI की कार्रवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n भाषा, नई दिल्ली: इस साल मिलावटी मिठाइयों का कुछ ज्यादा ही कहर है। विभिन्न राज्यों के फूड सेफ्टी विभाग और केंद्रीय स्तर पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने दिवाली से पहले ही देशव्यापी निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 3,280 टन 'प्रतिबंधित और नियमों का पालन नहीं करने वाले' फूड प्रोडक्ट्स जब्त किए गए। इनकी कीमत 82 करोड़ रुपये बताई गई है। यह अभियान त्योहारी मौसम शुरू होने के पहले ही यानी 1 सितंबर से शुरू किया गया था।
52 लाइसेंस रद्द: फूड सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने के कारण FSSAI ने 52 लाइसेंस को कैंसिल कर दिया। इनके अलावा 1,133 लाइसेंस सस्पेंड किए गए। साथ ही 314 प्रतिष्ठानों को तो सील कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट में FSSAI ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर उसने और सतर्कता बढ़ा दी है।इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी: रेगुलेटर ने बताया कि उसने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच अपने देशव्यापी प्रवर्तन अभियान में 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, घी, दूध और मिठाइयों सहित ढेरों ऐसे खाद्य उत्पाद थे।