ग्लोबल तनाव से तय होगी सोना-चांदी की चाल!

नवभारतटाइम्स.कॉम•
global tension and inflation to decide gold silvers direction know next weeks signals
n NBT रिपोर्ट, मुंबई

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते तेजी देखने को मिली। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में अभी भी कई ऐसे फैक्टर हैं, जो आने वाले दिनों में बुलियन मार्केट की चाल बदल सकते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और दुनिया के बड़े देशों के महंगाई आंकड़े अगले सप्ताह निवेशकों के लिए अहम रहने वाले हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान और रोजगार से जुड़े आंकड़ों पर भी बाजार की नजर रहेगी। ऐसे में सोना-चांदी में पिछले सप्ताह आई तेजी के बाद इस हफ्ते कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
महंगाई और ग्लोबल तनाव से तय होगी सोना-चांदी की चाल: अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथ फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इनसे ब्याज दरों को लेकर संकेत मिलेंगे, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच तनाव भी अहम रहेगा। तनाव बढ़ने पर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ सकती है, जबकि शांति वार्ता में प्रगति होने पर इनकी कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

रेकमेंडेड खबरें