Ltcg Tax Changes Big Relief Likely For Foreign Investors And Mutual Fund Holders
LTCG टैक्स में प्रस्तावित बदलाव का आप पर क्या होगा असर?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Sudha.Shrimali
@timesofindia.comn मुंबई: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला बजट कुछ राहत लेकर आ सकता है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ( SEBI ) ने सरकार को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स में बदलाव का सुझाव दिया है। इसके तहत विदेशी निवेशकों को भारतीय शेयरों में लंबे समय तक निवेश करने पर लगने वाला 12.5% LTCG टैक्स खत्म करने की सिफारिश की गई है। वहीं, घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी एक स्कीम से दूसरी स्कीम में पैसा शिफ्ट करने पर टैक्स राहत देने का प्रस्ताव है। वहीं, SBI ने इक्विटी निवेश की न्यूनतम होल्डिंग अवधि बढ़ाकर 2-3 साल करने और इक्विटी निवेश से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर टैक्स खत्म करने की सिफारिश की है।
अगर सरकार इन सुझावों को स्वीकार कर लेती है तो इसका फायदा दो तरह के निवेशकों को मिल सकता है। पहला, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI), जिनके लिए भारतीय शेयर बाजार में निवेश की लागत कम हो सकती है। दूसरा, घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशक, जो अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते समय टैक्स की चिंता से बच सकते हैं।