Bs 4 Petrol Vehicles Allowed In Noida greno Ban On Bs 3 Petrol And Bs 4 Diesel
नोएडा-ग्रेनो में BS-4 पेट्रोल गाड़ियां चलेंगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रैप-3 लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के संचालन पर छह नवंबर को गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत बीएस-4 पेट्रोल गाड़ियों को चलने की अनुमति रहेगी, लेकिन बीएस -3 पेट्रोल और BS-4 डीजल की चारपहिया गाड़ियों को सड़कों पर प्रतिबंधित किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने छह नवंबर से पूरे एनसीआर में ग्रैप-3 लागू किया है। इसके तहत दिल्ली के साथ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल की लाइट मोटर वीकल (चारपहिया गाड़ियों) के संचालन पर रोक लगाई है। BS-4 पेट्रोल गाड़ियों को इस प्रतिबंध से राहत है। उन्होंने साफ किया है कि नोएडा में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों का संचालन पहले से प्रतिबंधित है।