भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, कांग्रेस की सोच को बताया 'एंटी-इंडिया'

NewsPoint•
Navbharat Times
नई दिल्ली, 11 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दीपावली पर कांग्रेस नेताओं के बयानों और सोनिया गांधी की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कांग्रेस की ‘एंटी-इंडिया’ और ‘एंटी-हिंदू’ सोच का प्रमाण बताया। त्रिवेदी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस राजनीतिक निम्नताओं की ओर अग्रसर है।

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि दीपावली के दिन भारत ने एक दिन में इतना सोना-चांदी खरीदा जितना पूरा यूरोप तीन महीने में खरीदता है। उन्होंने कहा, “India की तथाकथित ‘डेड इकॉनोमी’ में, जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था, सिर्फ धनतेरस के दिन पूरा यूरोप 3 महीने में जितना सोना-चांदी खरीदता है, उतना इस तथाकथित ‘डेड इकॉनोमी’ ने एक दिन में खरीदकर दिखाया था।” यह भी दर्शाता है कि विपक्षी नेताओं में भारतीय परंपरा, धर्म और संस्कृति के प्रति कितनी अवमानना और घृणा भरी हुई है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि इससे भी आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली को ‘खुशियों की ईद’ कहा। उन्होंने कहा कि जिस राज्य से खड़गे आते हैं, कर्नाटक में त्योहार के लिए उत्सव शब्द का प्रयोग होता है, तो फिर ‘ईद’ कहने का क्या मतलब है? इससे ये साफ होता है कि कांग्रेस कितनी सीमा तक जाकर भारतीय धर्म और संस्कृति को अपमानित करने में लगी हुई है।

सुधांशु त्रिवेदी ने ये भी कहा कि विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, मलेशिया के राष्ट्रपति भी दीपावली के लिए शुभकामनाएं देते हैं। दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी दिवाली लिखा होता है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के मुंह पर ‘खुशियों की ईद’ छपा हुआ है।

डीपावली को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह ‘मानव जनित रोग’ है। त्रिवेदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले ‘इंडी’ गठबंधन के लोगों ने तमिलनाडु में हिंदू धर्म को ‘बैक्टीरिया’ और ‘एचआईवी’ बोला था। अब इमरान मसूद इसे ‘मानव जनित रोग’ बता रहे हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया गांधी के ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी ने कहा कि 6 दिसंबर को विवादित ढांचा गिरने पर उन्हें आंसू आए थे, जबकि 6 दिसंबर 1992 को कोई लाइव टेलिकास्ट नहीं हो रहा था। उन्होंने पूछा, “कौन संजय उन्हें यह दृश्य दिखा रहा था?”

त्रिवेदी ने कहा कि ये सभी बयान अलग-अलग नहीं हैं। ये कांग्रेस की सुव्यवस्थित ‘एंटी-इंडिया’ और ‘एंटी-हिंदू’ सोच का प्रमाण हैं। बीजेपी सांसद ने पार्टी की ओर से यह सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनावों में कट्टरपंथी वोटों को पाने के लिए हिंदू धर्म का अपमान करने की इस सीमा तक जा सकती है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के नेताओं की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि उन्हें अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जाने की जरूरत है। कांग्रेस के कार्यों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे देश की संस्कृति को किस तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें