प्रदूषण की मार: 5वीं तक के बच्चों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाई का विकल्प

नवभारतटाइम्स.कॉम•
pollutions fury hybrid learning option for children up to 5th grade in delhi ncr grap 3 implemented
n NBT न्यूज, नोएडा/ग्रेनो

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और ग्रैप-3 लागू होने के बाद छोटे बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों में पढ़ाई को लेकर नया आदेश 7 नवंबर को जारी किया गया है। जिले में पांचवीं क्लास तक के विद्यार्थियों के लिए अब हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित होंगी। यानी बच्चों को ऑनलाइन और स्कूल जाकर पढ़ाई करने, दोनों का विकल्प मिलेगा। जहां ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां स्कूलों को यह विकल्प देना होगा। दिवाली की छुट्टियों के चलते इस आदेश को आज से लागू किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 7 नवंबर को जारी कार्यालय आदेश में जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 6 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू किया था। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूलों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

रेकमेंडेड खबरें