केमिकल टैंक में तीन मौतों पर कंपनी प्रबंधन से होगी पूछताछ

नवभारतटाइम्स.कॉम•
3 employees dead in chemical tank company management to be questioned negligence case filed
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

भोंडसी एरिया में जेल रोड स्थित एक कंपनी में केमिकल टैंक की सफाई के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के तहत कंपनी के मेंटिनेंस हेड, प्लांट हेड, एचआर हेड और मालिक से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंक की सफाई के दौरान कर्मचारियों के पास जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं थे। वहीं, मौके पर कोई सुपरवाइजर भी मौजूद नहीं था। बुधवार दोपहर कंपनी परिसर में करीब 13 फीट ऊंचे भूमिगत केमिकल टैंक की सफाई के दौरान हादसा हुआ था।

रेकमेंडेड खबरें