वोटर लिस्ट में खुद नहीं जुड़ेगा नाम: रिणवा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
apply yourself to get your name added to the voter list chief electoral officer navdeep rinwa
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गाजियाबाद में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SSR) की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है, इसमें पात्र नागरिक का नाम स्वतः दर्ज नहीं होता। इसलिए नागरिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान बढ़-चढ़कर भाग लें। 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने, किसी विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराने के लिए निर्धारित अवधि में आवेदन करें।

गाजियाबाद में 10 लाख पात्र वोटर लिस्ट से बाहर : रिणवा ने कहा कि गाजियाबाद में मतदाता पंजीकरण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस समय जिले की वोटर लिस्ट में लगभग 23 लाख से अधिक नाम दर्ज हैं, जबकि अनुमान के अनुसार लगभग 10 लाख ऐसे पात्र नागरिक अभी भी लिस्ट से बाहर हैं, जिनका नाम सूची में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिवीजन के दौरान 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन चारों दिनों में बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

रेकमेंडेड खबरें