Elections To Be Declared By January 10 Sp Ready Akhilesh Yadav Claims Bjps Defeat Is Certain
10 जनवरी तक चुनाव, सपा तैयार : अखिलेश
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि 1.27 करोड़ हिन्दू वोट कटने की बात समाज में डर फैलाने के लिए कही जा रही है। आखिर सीएम को कैसे पता लगा कि 1.27 करोड़ हिन्दू वोट कटे हैं। यूपी चुनाव 10 जनवरी तक घोषित हो सकते हैं। इसके साथ ही पीडीए की जीत और भाजपा की हार तय हो जाएगी।
पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि हम अपना वोट बचाने में कामयाब रहे, इस कारण सरकार परेशान है। अब भाजपा बड़ी साजिश की फिराक में है। अलग-अलग राज्यों से लोगों को लाया जा सकता है। ऐसी भी साजिश हो सकती है कि बाहर वोटर लिस्ट अलग होगी और अंदर अलग। वोटरों को यह कहकर विदा किया जा सकता है कि आपका नाम ही लिस्ट में नहीं है।इंडिया गठबंधन चुनावों के लिए तैयार : औवैसी और चन्द्रशेखर के बनाए गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन और सपा तैयार है। जिस दिन तारीख तय होगी, उसी दिन बीजेपी हार जाएगी। औवेसी का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को परमानेंट यहां रहना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि 4 जनवरी को फाइनल वोटरलिस्ट आएगी। 2022 में भी वोटरलिस्ट फाइनल होने के दो दिन बाद चुनाव की घोषणा हो गई थी। इस हिसाब से 10 जनवरी तक चुनाव घोषित हो सकते हैं। बूथ प्रभारियों के साथ बैठक में ग्राउंड फीडबैक मिला है कि पीडीए की हवा चल रही है और दूसरे लोगों की हवा खराब है।