UP युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित

Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
up youth congress 68 officials suspended absence from delhi rally becomes reason
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : एक नवंबर को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की रैली में अनुपस्थित रहने वाले युवा कांग्रेस के तीन उपाध्यक्ष व 33 महासचिव समेत 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में 18 सचिव, एक-एक संयुक्त सचिव और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर भी शामिल हैं।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में आयोजित रैली से पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को गंभीर अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद उनके निर्देश पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई। यूपी ईस्ट के सह संयोजक नरसिम्हा यादव और यूपी ईस्ट के अध्यक्ष विशाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से कार्रवाई संबंधी पत्र जारी किया गया। निलंबित होने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, विजय लक्ष्मी चौबे, अजीत खैरवार, महासचिव अरुणेश सिंह, रवि कांत, साकेत मिश्र, ओम प्रकाश द्विवेदी, अश्विनी सिंह सोलंकी, अक्षय कुमार यादव, जय प्रकाश यादव, अरशद रजा, नाजिम अली समेत 33 महासचिव शामिल हैं। वहीं, सचिव में दीपक शुक्ला, देवी प्रसाद त्रिपाठी, मंगला पीडी मिश्रा, बलवंत राव समेत 18 सचिव शामिल हैं। इनके अलावा युवा कांग्रेस के बलिया, बस्ती, चंदौली, कौशाम्बी, मऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, वाराणसी व महाराजगंज के जिलाध्यक्ष भी निलंबित किए गए हैं। सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय व संयुक्त सचिव ललित निषाद को भी निलंबित किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें