किसान से लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज, होडल: क्राइम ब्रांच की टीम ने बेटे की फीस भरने के लिए स्कूल जा रहे किसान से हजारों रुपये लूटने और हाथ-पैर तोड़ने के मामले में हथौड़ा गैंग के बदमाश दीपक को अरेस्ट किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी बदमाश पर अवैध हथियार रखने व मारपीट के पहले से कई केस दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को गांव बेढ़ा पट्टी में वॉर्ड नंबर-2 होडल निवासी रविंद्र ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था।

रेकमेंडेड खबरें