nपीटीआई, नई दिल्ली : वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि इस साल 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 142 फीसदी बढ़कर 6,412 करोड़ रुपये हो गया। मुनाफे में यह बढ़ोतरी धातुओं की ऊंची कीमतों, उत्पादन बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने की वजह से हुई। कंपनी ने बताया कि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,649 करोड़ रुपये था।