Nps New Digital Platform Pension Investment And Health Insurance All In One Place
NPS का काम एक ही डिजिटल प्लैटफॉर्म से, हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा से भी जुड़ाव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nपीटीआई, नई दिल्ली
पेंशन नियामक PFRDA ने NPS सब्सक्राइबर्स के लिए NPS Central नाम से एक नया डिजिटल प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए सब्सक्राइबर एक ही जगह से नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रजिस्ट्रेशन, निवेश और अपने पेंशन अकाउंट को मैनेज कर सकेंगे।पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि यह प्लैटफॉर्म 1 अक्टूबर को NPS दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया था। इसे NPS के तहत काम करने वाली तीनों सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों (CRAs) ने मिलकर तैयार किया है और वही इसका संचालन भी कर रही हैं।
PFRDA ने कहा कि यह प्लैटफॉर्म तीनों CRAs को एक साझा डिजिटल इंटरफेस पर लाता है। इससे NPS से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। NPS के पूरे सिस्टम में CRAs के साथ-साथ पेंशन फंड और पॉइंट्स ऑफ प्रेजेंस (PoPs) भी शामिल हैं।
PFRDA के मुताबिक, NPS Central के जरिए NPS Swasthya के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलेगी। NPS Swasthya में एक अलग निवेश कोष और सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा शामिल है। इससे बड़े डिजिटल पेंशन सिस्टम के भीतर स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच भी मिल सकेगी।
PFRDA ने कहा कि यह प्लैटफॉर्म NPS सिस्टम से जुड़े संस्थानों और पहले से मौजूद NPS डिजिटल माध्यमों के साथ इंटीग्रेशन में भी मदद करेगा। इसके जरिए ये संस्थान अपने-अपने चैनल के माध्यम से एक ही जगह से NPS की अलग-अलग सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।