फेस्टिव सीज़न से पहले गाड़ियों की बरसात

नवभारतटाइम्स.कॉम•
new car launches before festive season know which cars launched and their features
nनई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को शोरूम तक खींचने के लिए ऑटो कंपनियों ने नए मॉडलों की झड़ी लगा दी है। पिछले करीब एक महीने में मास मार्केट से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक कई गाड़ियां लॉन्च हुई हैं। कंपनियों की कोशिश नए विकल्पों के साथ ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ाने और फेस्टिव सीजन में बिक्री की रफ्तार बनाए रखने की है।

रेनॉ डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 16.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.4 kWh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 29 किमी प्रति लीटर तक आती है। होंडा ने नई एलिवेट को 11.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन है और टॉप वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे की सीटों पर वेंटिलेशन और अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प है।
लग्जरी सेगमेंट में आउडी ने नई जनरेशन की Q3 को 51.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। टोयोटा ग्लैंजा के नए मॉडल की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है। पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों वाली इस हैचबैक में अपडेटेड डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

एमजी विंडसर ईवी का इंडल्ज एडिशन 17.89 लाख रुपये में पेश किया गया है। इसमें खास ड्यूल-टोन एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर और पीछे बैठने वालों के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। महिंद्रा XUV 3XO ZNG सीएनजी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा महिंद्रा ने 10.32 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में थार OG को भी रिलॉन्च किया है। टाटा एरिस को पेट्रोल में 5.29 लाख और सीएनजी में 6.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें