17 Master Swimmers Honored For Defeating Age Lucknow Players Stellar Performance
उम्र को मात देने वाले 17 मास्टर तैराक सम्मानित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
बेंगलुरु में 4 से 10 अक्टूबर तक हुई द्वितीय एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक जीतने वाले लखनऊ के मास्टर तैराकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। लखनऊ जिला स्विमिंग असोसिएशन की ओर से अवध जिमखाना क्लब में आयोजित समारोह में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी 17 तैराकों को सम्मान दिया गया।सम्मानित होने वालों में 52 से 78 आयु सीमा वाले प्रकाश अवस्थी (अंतरराष्ट्रीय तैराक), राधेश्याम गुप्ता (शिक्षण क्षेत्र से जुड़े रहे), देवेंद्र शुक्ला (अंतरराष्ट्रीय गोताखोर), सुमन चौधरी (अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं गोताखोर), राकेश शुक्ला (अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट, तैराक एवं गोताखोर), नितिन वार्ष्णेय (रेलवे से सेवानिवृत्त) और पुष्पा मिश्रा (लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित) शामिल रहे। इनके अलावा विकास अवस्थी, डॉ. वीएम खरे, दिनेश श्रीवास्तव, श्याम नारायण गुप्ता, सीमा यादव, संदीप अरोड़ा, राकेश सोनकर, अनुराधा खन्ना, प्रभात मिश्रा और सुबोध मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।