लंबी कूद में शाहरुख अव्वल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
74th up police athletics cluster competition shahrukh tops long jump ritwika singh creates record in womens heptathlon
nNBT न्यूज, लखनऊ : 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक ऐथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता के चौथे दिन लखनऊ जोन का दबदबा रहा। लंबी कूद में मो. शाहरुख 6.43 मीटर छलांग लगाकर पहले, गोरखपुर के अंकित सिंह दूसरे और आगरा के अर्जुन पवार तीसरे रहे। 1500 मीटर दौड़ में लखनऊ के सूरज यादव (3:47.11 मिनट) पहले, मेरठ के प्रिंस दूसरे व प्रयागराज के आशीष तीसरे स्थान पर रहे। रविंद्र पासवान (200 मी.), नीतू कुमारी (5000 मी.) और स्नेहलता (1500 मी.) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

महिला हेप्टाथलॉन में वाराणसी की ऋत्विका सिंह ने 4570 अंकों के साथ नया कीर्तिमान रचा। रिया उपाध्याय दूसरे व कामिनी तीसरे स्थान पर रहीं।

रेकमेंडेड खबरें