डॉ. रमीज़ समेत 6 पर होगी कार्रवाई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
action against 6 including dr ramiz in love jihad and conversion case kgmu takes action based on stf report
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के मामले में STF की रिपोर्ट के आधार पर डॉ. रमीज समेत छह आरोपित डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। शासन ने केजीएमयू को इन सभी पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
दिसंबर 2025 में केजीएमयू से जुड़े अवैध धर्मांतरण के दो केस दर्ज हुए थे। रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ चौक और रेजिडेंट डॉक्टर मो. आदिल पर कैसरबाग कोतवाली में FIR दर्ज हुई थी।

STF की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों मामले केजीएमयू के पैथॉलजी विभाग से जुड़े हैं। कुछ फैकल्टी की ओर से मुस्लिम फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों को संरक्षण दिया जाता है। इसी कारण हिंदू महिला डॉक्टरों, छात्राओं व कर्मचारियों के कथित शोषण के मामले सामने आते रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिलाओं को करियर खराब करने, मानसिक रूप से अस्थिर घोषित करने या नौकरी से हटवाने की धमकी दी जाती है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने KGMU कुलसचिव को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। 8संबंधित खबर: पेज 5

रेकमेंडेड खबरें